अटल घाट बना श्रद्धा और स्वच्छता का केंद्र, समाजसेवियों ने चलाया अभियान

कानपुर। नमामि गंगे परियोजना और शहर के समाजसेवियों के सहयोग से विकसित अटल घाट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आस्था केंद्र बन गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बने इस घाट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान और दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने घाट की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और सौंदर्यीकरण की सराहना की। महिलाओं के लिए वस्त्र परिवर्तन कक्ष, सुरक्षित सीढ़ियां और पेयजल जैसी सुविधाएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
इसी क्रम में समाजसेवी राकेश सोनी ने अपनी टीम के साथ अटल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान गंगा में प्रवाहित पूजन सामग्री, फूल-मालाएं और प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की गई। राकेश सोनी ने लोगों से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की। अभियान में यश सोनी, नीतू गौतम, दशरथ कनौजिया, मीना सक्सेना, पूजा गौतम, संजीव पाल एवं आदिलोक उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें