फफूंद औरैया विकास खण्ड भाग्यनगर क्षेत्र के गांव जैतपुर डेरा में बंजारा समाज द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें 26 जोड़ों ने हिन्दू रीत रिवाज से एक साथ रहने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज में एकता, सादगी और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने के उद्देश्य से किया गया था। जोड़ों को भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष व धर्म गुरु ने आशीर्वाद देकर उज्वल भविष्य की कामना की।
रविवार को क्षेत्र के गांव जैतपुर डेरा बंजारन में बंजारा समाज की तरफ सातवां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बंजारा समाज के धर्म गुरु सेवागढ़ आंध्र प्रदेश से आए धर्म दाता ने कहा की ऐसे कार्यक्रम से समाज में फैली दहेज प्रथा को खत्म किया जा सकता है, तथा गरीब व अमीर में भेद भाव खत्म हो जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा की भाजपा सरकार में बहन बेटियों का भरपूर्ण सम्मान किया जारहा है,पहले रात में अकेले घर से निकलने में डरती थी लेकिन आज वह अकेले चलती है कोई दिक्कत नहीं होती है। भाजपा सरकार की योजनाओं को सभी को भर पूर्ण लाभ मिल रहा है। सदर विधायका गुड़िया कठेरिया ने कहा की बंजारा समाज के द्वारा आवासीय कन्या विद्यालय की मांग को वह मुख्य मंत्री जी से मिलकर आवासीय विद्यालय बंजारा समाज के नाम से बनवाने का काम करेगी। इस तरह के आयोजन से गरीब परिवारों को अपनी बहन बेटियों की शादी करने में राहत मिलती है। इसके बाद दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा ने संबोधन किया। सामूहिक विवाह समारोह में कानपुर देहात,कन्नौज,इटावा,फर्रुखाबाद, जालौन से आए जोड़े काजल संग सचिन, लक्ष्मी संग राहुल, सुनेना संग अनिल कुमार,पूजा संग बृजेश,पूजा देवी अनीश कुमार,सोनी देवी संग दीपक सिंह,मोहिनी संग विमल, प्रीति संग देवेंद्र,रजनी संग प्रवेंद्र,पूजा संग योगेंद्र ने अग्नि देवता को साक्षी मान कर एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाकर साथ रहने का वचन लिया। कार्यक्रम आयोजक दिनेश नायक,मंगल सिंह नायक,संत कुमार नायक,विष्णु नायक ने नव जोड़ों को गृहस्थी का सामान दिया।











