सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: जनपद में हुआ भव्य आयोजन, सजीव प्रसारण के साथ स्वच्छता व आध्यात्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

 

कानपुर देहात में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अवसर पर सोमनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के  प्रधानमंत्री  की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर  राज्यमंत्री  प्रतिभा शुक्ला जी, जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति/नारीशक्ति उपस्थित रही।कार्यक्रम के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्र गौरव एवं आध्यात्मिक चेतना के संदेश को आत्मसात किया गया। उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री  के उद्बोधन को गंभीरता से सुना और भारतीय संस्कृति, परंपरा तथा आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के समस्त नगर निकायों एवं विकास खंडों के अंतर्गत आने वाले शिवालयों/मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंदिर परिसरों की साफ-सफाई कराकर आकर्षक सजावट की गई। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार, ‘ॐ’कार जप एवं रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। शासन के निर्देशानुसार विभिन्न स्थानों पर एलईडी/प्रोजेक्टर के माध्यम से सोमनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कराया गया, जिससे अधिकाधिक लोग कार्यक्रम से जुड़ सके। सभी कार्यक्रमों में माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय जनसमुदाय ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत करता है। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रशासन, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों एवं आमजन के सहयोग से संपन्न हुआ। जनपद में आयोजित इस कार्यक्रम ने सांस्कृतिक जागरूकता, स्वच्छता संदेश और सामाजिक एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, उपायुक्त नरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम सहित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें