शिवली कानपुर देहात। सोमवार की सुबह गहरा रायपुर गांव से खेत पर अपने नाना को खाना देने जा रहे 12 वर्षीय किशोर को गहरा काशीपुर मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर रौंद दिया। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को दौड़कर पकड़ लिया जबकि चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। किशोर की मौत से उसके परिजनों के बीच कोहराम मच गया सैकड़ो की तादात में ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंच गए और मुख्य मार्ग पर बैठ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल ने आक्रोशित परिजनों को समझा बूझाकर शांत करवाया। पुलिस ने घटना की सूचना दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सेऊभुरऊ गांव निवासी विनोद राजपूत दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसका परिवार गांव में रहता है। करीब 15 दिन पूर्व विनोद की पत्नी अंशु अपने पुत्रों शनि एवं ऋषभ के साथ अपने मायके शिवली कोतवाली क्षेत्र के गहरा रायपुर गांव आई हुई थी। सोमवार की सुबह विनोद का 12 वर्षीय पुत्र शनि अपने नाना इंद्रपाल राजपूत को खाना देने के लिए पैदल खेत पर जा रहा था। गहरा काशीपुर मार्ग पर गहरा की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार कर रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक टक्कर मारने के बाद काशीपुर की तरफ भागने लगा तभी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पीछा करके ट्रैक्टर को पकड़ लिया जबकि उसका चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। किशोर की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो जाने से मार्ग जाम हो गया। तभी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे











