पुखरायां भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहरौली शेख बाईपास में एक अज्ञात डंपर ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग गया जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और उसमें लदी ईंटें फैल गई जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे एक वृद्ध व्यक्ति ईंटों में दब गए और एक साइकिल सवार भी घायल हो गया ।
ईंटें ले जा रहा व्यक्ति रुरगाँव का निवासी बताया जा रहा है जो पुखरायां में अपने घर के निर्माण के लिए ईंटें ले जा रहा तभी पीछे से आ रहे तेज गति के डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी और साइकिल सवार व्यक्ति ग्राम करियापुर का निवासी बताया जा रहे घायलों को राहगीरों द्वारा ईंटों के नीचे से निकाला गया और तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया










