मातृ दिवस पर पुलिस लाइन्स में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल

कानपुर देहात। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स कानपुर देहात में वामा सारथी के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वामा सारथी की अध्यक्षा अर्चना सिरोही ने की।
कार्यक्रम में माताओं के त्याग, समर्पण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस परिवार की माताओं एवं महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृ शक्ति समाज की आधारशिला है और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए पुलिस विभाग सदैव प्रतिबद्ध है।
वामा सारथी की अध्यक्षा अर्चना सिरोही ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माताओं के योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य रहा, जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति पर लोगों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, वामा सारथी की सदस्याएं एवं पुलिस परिवार की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें