नगर में जल निकासी को लेकर रखी विशेष मांग
रसूलाबाद नगर पंचायत को विशेष दर्जा देने की मांग
रसूलाबाद कानपुर देहात। जनपद की रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत रसूलाबाद के नगर पंचायत अध्यक्ष देवशरण कमल ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रसूलाबाद नगर की जल निकासी की समस्या एवं विकास कार्यों से जुड़ी विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष देवशरण कमल ने मुख्यमंत्री के समक्ष नगर के विकास से जुड़े कई प्रमुख बिंदुओं को भी रखा। साथ ही नगर में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही कराने की मांग की। गौरतलब है कि रसूलाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन देवशरण कमल ने नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। क्षेत्र में उनका मिलनसार स्वभाव और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना उन्हें एक अलग पहचान दिला रहा है। उनकी मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होने लगी है।











