दिनांक 10/09.05.2026 की रात्रि #Spfhr के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत यातायात मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान (ड्रंक एण्ड ड्राइव) के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों की सघन चेकिंग की गयी।
इसी क्रम में काटोघन टोल प्लाजा पर क्षेत्राधिकारी खागा की उपस्थिति में टीएसआई अवधेश कुमार सिंह एवं खागा सीसी टीम प्रभारी कृष्ण कुमार द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया,जिंदपुर टोल प्लाजा पर यातायात प्रभारी निरीक्षक केशरी प्रसाद यादव व थाना ललौली की सीसी टीम प्रभारी एरिस पटेल सहित अन्य पुलिस बल द्वारा चेकिंग की गई एवं बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई बृजेश तिवारी व थाना कल्याणपुर प्रभारी सुमित देव पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान नशे की हालत (ड्रंक एण्ड ड्राइव) में वाहन चलाने वाले विभिन्न वाहन चालकों के विरुद्ध 30 ई-चालान कर 3,00,000/- रुपये का जुर्माना किया गया तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18 ई- चालान कर 1,50,000/- रुपये का जुर्माना किया गया और 1 डंपर वाहन को सीज किया गया।
“फतेहपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील – यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं”












