पॉक्सो एक्ट में बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, 9 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई
कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई।
थाना भोगनीपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 419/25 के अंतर्गत धारा 137(2)/87/64 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 09 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। थाना मूसानगर पुलिस ने 04 व्यक्तियों, थाना भोगनीपुर, अमराहट, डेरापुर, रसूलाबाद तथा शिवली पुलिस ने एक-एक व्यक्ति का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।













