कानपुर। किदवई नगर स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव में 10 मई को विशेष संगत जोड़ मेला एवं गुरमत समागम का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन गुरु हरगोबिंद साहिब जी के गुरगद्दी दिवस को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में कानपुर की विभिन्न स्त्री सत्संग संस्थाओं की बहनें विशेष रूप से भाग लेंगी और सेवा कार्यों का संचालन करेंगी।
बाबा नामदेव गुरुद्वारे के प्रधान सरदार नीतू सिंह ने बताया कि शाम के दीवान में प्रसिद्ध रागी भाई लखविंदर सिंह शबद कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
कार्यक्रम का सम्पूर्ण आयोजन स्त्री सत्संग की बहनों एवं सेवादारों द्वारा संचालित किया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश में अपने प्रकार का पहला आयोजन माना जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सिख गुरुओं ने स्त्री और पुरुष को समान दर्जा दिया है। इसी भावना कोध्यान में रखते हुए यह विशेष समागम आयोजित किया जा रहा है, जो गुरु हरगोबिंद साहिब जी को पूर्ण रूप से समर्पित रहेगा।
कार्यक्रम में सुरिंदर कौर, अमरजीत कौर, नीना बहन, इंदु अरोड़ा तथा गुरुद्वारा बाबा नामदेव स्त्री सत्संग, रणजीत नगर स्त्री सत्संग, सिख समाजकानपुर, पंजाबी वेलफेयर सोसायटी और खालसा सेवा दल यंग मेन संगठन की ओर से सेवा दी जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरविंदर सिंह वासु (प्रिंस), गुरदीप सहगल, अशोक अरोड़ा, रजत तलवार, लाडी बिंद्रा, गुरविंदर सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह रौनक आदि लोग उपस्थित रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया