न्यायालयों एवं जिला प्रशासन में 236828 मामलों को आज निस्तारित करते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

 

उरई । न्यायाधीश  विरजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित करते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत् उद्घाटन किया गया। जनपद की सभी तहसीलों मे स्थित दीवानी न्यायालयों में भी उक्त आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहें। इसी क्रम में आज जनपद न्यायाधीश द्वारा नवीन पहल करते हुये जनसामान्य के लिये स्वास्थ्य शिविर, एक जिला एक उत्पाद एवं जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन लोकअदालत में किया गया।
राष्ट्रीय लोकअदालत में निस्तारित वादों की जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी-। द्वारा बताया गया कि  न्यायाधीश  विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज द्वारा 22 मुकदमों का निस्तारण किया गया एवं मु० 1,26,85,153/- रू० धनराशि पक्षकारों को दिलायी गयी। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि आज लोक अदालत में कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम द्वारा 15 मुकदमों का निस्तारण करते हुये भरण पोषण के मामलें निस्तारित किये। इनके द्वारा 04 वैवाहिक मामले प्रीलिटिगेशन स्तर के भी निपटाये गये। अपर कुटुम्ब न्यायाधीश  प्रवीण कुमार पाण्डेय द्वारा 34 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इनके द्वारा 02 वैवाहिक मामले प्रीलिटिगेशन स्तर के भी निपटाये गये। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी  अनिल कुमार वशिष्ठ द्वारा 78 मामलों में विपक्षी बीमा कम्पनियों से पीड़ित याचीगण को 29,20,000/-रू० धनराशि क्षतिपूर्ति के रूप में दिलायी गयी। स्थायी लोक अदालत (पी०यू०एस०) के अध्यक्ष राजवर्धन गुप्ता द्वारा भी 01 मुकदमा में पक्षकारों के मध्य सुलह कराते हुये उन्हें विवाद से राहत प्रदान की गयी।
अपर जिला जज-प्रथम सतीश चन्द्र द्विवेदी द्वारा 02, विशेष न्यायाधीश (एस०सी०एस०टी० एक्ट)  सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा 06, विशेष न्यायाधीश (द०प्र०क्षे०)  चन्द्रमोहन चतुर्वेदी द्वारा 02, विशेष न्यायाधीश (ई०सी०एक्ट०)  मुन्नाप्रसाद द्वारा विशेष प्रयास करते हुये विद्युत अधिनियम के 228 मुकदमों का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)  राजीव सिंह द्वारा 02 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  अभिषेक खरे द्वारा कुल 2951 आपराधिक वादों का निस्‍तारण किया गया। सिविल जज सी०डि०  प्रतिभा द्वारा सिविल के 04 व फौजदारी के 50 एवं अपर सिविल जज सी०डि० मनाली चन्द्रा द्वारा दीवानी प्रकृति के 02 व फौजदारी के 100 वादो का, सिविल जज सी०डि० (एफ०टी०सी०)  रजत सिंह यादव द्वारा दीवानी प्रकृति के 02 व फौजदारी के 81 वादो में पक्षकारों के मध्य सुलह समझौता कराया गया।
सिविल जज जू०डि० उरई प्रत्यूष प्रकाश द्वारा दीवानी के 04 वाद फौजदारी के 163, न्यायिक मजिस्ट्रेट उरई  शिंजनी यादव द्वारा फौजदारी के 450, सिविल जज जू०डि०/एफ०टी०सी०/सीएडब्ल्यू  अनिरुद्ध सिंह द्वारा फौजदारी के 103, न्यायालय सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी० 14वां वित्त आयोग शैलजा द्वारा दीवानी वाद फौजदारी वाद 53, अपर सिविल जज जू०डि० प्रथम अंकिता सिंह (पंचम) द्वारा फौजदारी के 50, सिविल जज जू०डि० कोंच  सतनाम यादव के द्वारा दीवानी के 02 वाद फौजदारी के 226 वाद, अपर सिविल जज जू०डि० कोंच मु० फरहान के द्वारा फौजदारी के 206 एवं दीवानी के 02 वाद, सिविल जज जू०डि० कालपी  अभिषेक चौधरी के द्वारा फौजदारी के 511, अपर सिविल जज जू०डि० कालपी  सुधांशु सिंह के द्वारा फौजदारी के 115, जालौन दीवानी न्यायालय के न्यायिक अधिकारी  जावेद खां द्वारा दीवानी के 02 वाद फौजदारी के 496 एवं अपर सिविल जज जू०डि० जालौन  निकिता सिंह के द्वारा दीवानी के 01 वाद व फौजदारी के 214, ग्राम न्यायालय माधौगढ़ के न्यायाधिकारी  विनय कुमार चाहर द्वारा 01 दीवानी एवं 67 फौजदारी एवं विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम  सैयद अली मेहदी आबिदी द्वारा कुल 115 मामलों का निस्तारण करते हुये विभिन्न न्यायालयों द्वारा 274350/-रू० कोष में जमा कराये। आज राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले की विभिन्न बैंकों एवं श्रीराम फाईनेन्स लि० के बकाया ऋण के 378 मामलों में समझौता कराया गया।
इनके अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अपर जिला मजिस्ट्रेट सहित सभी उप जिला मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट और तहसीलदार न्यायालयों द्वारा राजस्व संहिता और फौजदारी के कुल 2562 मामलों सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्री-लिटिगेशन प्रकृति के 227905 मामले निस्तारित किये गये। इस प्रकार न्यायालयों एवं जिला प्रशासन में 236828 मामलों को आज निस्तारित करते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें