कानपुर देहात आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 के सफल आयोजन के दृष्टिगत न्यायालय के सभागार में रविन्द्र सिंह जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात की अध्यक्षता में समस्त विभागाध्यक्षों के साथ बैठक आहूत की गयी, जिसमें बताया गया कि इस लोक अदालत का शुभारम्भ प्रशासनिक न्यायमूर्ति, कानपुर देहात द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया जायेगा।
उक्त बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त विभागाध्यक्षों से अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान नोडल अधिकारी, लोक अदालत, रजत सिन्हा, अपर जिला जज प्रथम तथा अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, कानपुर देहात, अपर पुलिस अधीक्षक कमिश्नरेट, कानपुर नगर, नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात एवं अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।











