शिवली कानपुर देहात। गुरुवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के हरीकिशनपुर गांव में खेलते समय मासूम बच्चा नहर में गिरकर डूब गया। बच्चों की डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी खोजबीन के बाद बच्चे के शव को पानी में ढूंढ निकाला। मासूम बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया पुलिस ने घटना की सूचना दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के हरीकिशनपुर गांव निवासी अनुज कुशवाहा का मकान रामगंगा नहर के किनारे स्थित है। गुरुवार की सुबह अनुज कुशवाहा का डेढ़ वर्षीय पुत्र युवराज कुशवाहा दरवाजे पर खेल रहा था खेलते समय वह अचानक नहर में गिरकर डूब गया। कुछ देर बाद परिजनों को जब बच्चों के नहर में गिर जाने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी में बच्चों की तलाश शुरू कर दी। तभी अपराध निरीक्षक भी चौकी प्रभारी सोमवीर के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के सहयोग से तलाश जारी की कुछ ही देर में बच्चों का शव पानी में मिल गया। पानी से बच्चे का शव निकलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मासूम बच्चों के शव से लिपटकर उसकी मां शांति देवी पिता अनुज भाई अनुराग एवं बहन दर्शनी का रो-रो कर बुरा हाल था। अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












