कानपुर देहात – कानपुर देहात में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह मामला 24 अप्रैल 2026 को सामने आया, जब पीड़िता के परिजन ने थाना बरौर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर हरिनाम उर्फ हरनाम के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 मई 2026 को अगंदपुर मोड़, थाना बरौर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिनाम उर्फ हरनाम (उम्र करीब 21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से घाटमपुर, कानपुर नगर का निवासी है और वर्तमान में बेड़ामऊ, थाना बरौर क्षेत्र में रह रहा था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया है।
इस कार्रवाई को थाना बरौर के उपनिरीक्षक समर सिंह, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और कांस्टेबल हिमांशु की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।









