कानपुर देहात – मुख्यमंत्री, उ०प्र० द्वारा प्रदेश को दिसम्बर 2027 तक बाल श्रम से मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। जिसके अन्तर्गत शासन के निर्देश तथा जिलाधिकारी, कानपुर देहात एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05.05.2026 को राम अशीष, सहायक श्रमायुक्त, कानपुर देहात के नेतृत्व में श्रम विभाग, AHT कानपुर देहात, चाइल्ड लाइन एवं प्रोबेशन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से भोगनीपुर क्षेत्र स्थित ईट भट्ठों पर बाल श्रमिकों के चिन्हांकन की सघन कार्यवाही की गई, कार्यवाही के दौरान मेसर्स गुलाटी ब्रिक फील्ड ग्राम हलदरपुर भोगनीपुर, कानपुर देहात से 02 बाल श्रमिकों एवं मेसर्स राठौर होटल, भोगनीपुर, कानपुर देहात से 02 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सेवायोजकों को निरीक्षण टिप्पणी हस्तगत कराते हुए बच्चें के आयु परीक्षण हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। टीम द्वारा सेवायोजकों से अपेक्षा की गई कि वें अपने प्रतिष्ठान में कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को निकटस्थ विद्यालयों में प्रवेशित करायें तथा उनके स्वास्थय का भी विशेष ध्यान रखें।
श्रम विभाग द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि यदि कही बाल श्रम होते दिखे तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा के अनुरूप जनपद को बाल श्रम मुक्त कराया जा सकें। कार्यवाही में मुख्य रूप अरविन्द कुमार सोनकर,पल्लवी सिंह, अमिता वर्मा, दीपक कुमार, रविन्द्र रहें।










