सपा कार्यकर्ता आरिफ खान का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया 

पुखरायां कानपुर देहात – भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के कस्बा पुखरायां में समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता आरिफ खान का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार “बब्बू राजा” द्वारा केक काटकर की गई। उन्होंने आरिफ खान को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार ने भी केक काटा तथा अंगवस्त्र भेंट कर आरिफ खान को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री मैं आरिफ खान को उज्जवल भरे भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप हमारे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता है और आपके कंधों पर 2027 की जिम्मेदारी है सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर  2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएं इसी संकल्प के साथ हम लोग अपने कार्यकर्ताओं का जन्मदिन मनाएंगे
इस अवसर पर प्रदेश सचिव काशिफ खान, प्रदेश सचिव शेखू खान, हाजी अकील खान, अबू हाजिरी इरफान खान गंगा यादव शिवम यादव अमन तिवारी अमित हर्मान, इरफान, सबलू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बारी-बारी से आरिफ खान को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। साथ ही सभी ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें