मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना’ एवं ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु करें आवेदन

 

कानपुर देहात  जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना के तहत उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना’ एवं ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ के अन्तर्गत विगत 03 वर्ष में वित्तपोषित / स्थापित ऐसी इकाईयां जो अब तक सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं, के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जाना हैं। उक्त योजनान्तर्गत जो इकाईयाँ वित्तीय वर्ष 2026-27 से विगत 03 वर्ष में वित्तपोषित/स्थापित ऐसी इकाईयां जो अब तक सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं, वह दिनांक 20/05/2026 तक अपना आवेदन इस कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त पुरस्कार योजना में अच्छे एवं उत्कृष्ट उत्पाद/बिक्री करने वाली ऐसी इकाईयाँ जिन्होंने कम पूँजी निवेष कर अधिक रोजगार उपलब्ध कराया हो, को पुरस्कार हेतु इकाई का चयन, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र कानपुर देहात की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें