कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यालय पहुंचे पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित राहत मिल सके।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है, जिससे जनता का भरोसा और मजबूत हो सके।












