कानपुर देहात – भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात भाजपा माती कार्यालय पर पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव एवं पांडिचेरी में पार्टी की जबरदस्त जीत का जश्न मनाया गया आजादी के बाद पहली बार भाजपा ने बंगाल में विजय पताका फहरा दी है बंगालवासियों के लिए यह किसी आजादी से कम नहीं है इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की आतिशबाजी और ढोल नगाड़ो पर नृत्य किया भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया जैसे ही दोनों राज्यों में भाजपा की जीत की खबर मिली बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित हो गए जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने इस अवसर पर कहा पश्चिम बंगाल में लोगों को ममता दीदी के आतंक से छुटकारा मिला है उन्होंने भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि अब राज्य में विकास की गति तेज होगी राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने विश्वास व्यक्त किया है 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी जिला महामंत्री सत्यम सिंह चौहान ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने इस जीत का श्रेय उन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को दिया जिन्होंने लंबे समय से भाजपा सरकार बनने के लिए अधिक प्रयास किए थे उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया और पश्चिम बंगाल में लोगों की कठिनाइयां दूर होगी उन्हें अभूतपूर्व विकास देखने को मिलेगा इस दौरान विधायक पूनम संखवार पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान अनिल शुक्ला वारसी शिव वीर भदोरिया नीरज पांडे केपी सिंह सौरभ मिश्रा सुप्रिया गुप्ता निर्मला दीक्षित राकेश तिवारी मंडल अध्यक्ष आशीष दीक्षित राखी कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहे 











