कानपुर देहात में आटो पलटा दो गंभीर घायल झीझक सिकंदरा मार्ग पर बहबलपुर मोड के पास हादसा

कानपुर देहात – कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र मे झीझक सिकंदरा मार्ग पर एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया इस हादसे में आटो मे सवार भनदेमऊ गांव निवासी रामनाथ और आभा चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए यह घटना बहबलपुर मोड के पास हुई जानकारी के अनुसार का अगला पहिया तकनीकी खराबी के कारण अचानक बाहर निकल गया जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और आटो पलट गया राहगीरों ने तत्काल डायल 108,,, एम्बुलेंस को सुचना दी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है घटना के बाद संदलपुर निवासी आटो चालक आसिफ अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया डायल 112,, पुलिस को सूचना मिलने पर उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस ने बताया कि जांच पुरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

 

साहिल कटियार

संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें