झीझक कानपुर देहात – पश्चिम बंगाल,असम और पुडूचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर कस्बा झीझक में भाजपाइयों ने जश्न मनाया गया। भाजपा नगर पालिका परिषद झीझक के चेयरमैन अमित तिवारी उर्फ सोनू तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर व पटाखे फोड़कर खुशी का इज़हार किया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर भाजपा नगर पालिका परिषद झीझक के चेयरमैन अमित तिवारी उर्फ सोनू तिवारी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह स्थिर और मजबूत सरकार चाहती है।पश्चिम बंगाल में मिली सफलता कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। वहीं असम में पुनः बहुमत विकास और सुशासन की जीत है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह ऐतिहासिक विजय संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में कार्य किया है।जिसका परिणाम आज पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी जोश खरोश के साथ आगे भी लोगो तक भाजपा की नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराते रहे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से चेयरमैन अमित तिवारी उर्फ सोनू तिवारी समाजसेविका लता तिवारी हरी शंकर तिवारी आशीष तिवारी मिलन सिंह रामजी तिवारी मनीष कुशवाहा सर्वेश अवस्थी राम प्रसाद मोनू तिवारी शिखर सिंह सौरभ तिवारी अभिषेक कुशवाहा कन्हैया दिवाकर सर्वेश द्विवेदी छुन्ना द्विवेदी कुलवंत कुशवाहा पवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे











