प्रेस क्लब कालपी हिंदी पत्रकारिता दिवस पर करेगा कार्यक्रम

 

वरिष्ठ पत्रकार के भाई की मृत्यु पर की गई शोक सभा

कालपी (जालौन) प्रेस क्लब कालपी की एक बैठक किसान मार्केट टरननगंज में वरिष्ठ पत्रकार आर एन शुक्ला की अध्यक्षता में व क्लब के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। जिसमें हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर 29 मई को पत्रकारिता दिवस मनाने पर विचार हुआ तथा प्रेस क्लब के संरक्षक मान्यता प्राप्त पत्रकार अशोक पुरवार के बड़े भाई के निधन पर शोक सभा सम्पन्न हुई।
रविवार को किसान मार्केट में आयोजित बैठक में प्रेस क्लब कालपी की एक बैठक आहूत हुई जिसमें मौजूद सदस्यों ने पिछली बैठक की पुष्टि के बाद 30 मई को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक दिन पूर्व 29 मई को सुबह 10 बजे कालपी नगर के श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एक गोष्ठी मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें पत्रकारों के अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो के सम्मान करने पर आम सहमति बनी।क्लब के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने कहाकि कई दशकों बाद कालपी में हिन्दी पत्रकारिता गोष्ठी आयोजित की जा रही है जिसमें नगर, क्षेत्र व जिले के पत्रकारों को आमंत्रित करते की रणनीति तैयार की गई।वही दूसरी ओर संगठन की मजबूती के लिये वरिष्ठ पत्रकार बृजेन्द्र सिंह चौहान ने जोर दिया। बैठक के अन्त में प्रेस क्लब के वरिष्ठ संरक्षक पीटीआई के मान्यता प्राप्त पत्रकार अशोक पुरवार के बड़े भाई राम प्रकाश पुरवार का बीतें दिनों हुये निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर हे प्रार्थना की गई।इस दौरान हरिश्चन्द्र दीक्षित,सतीश द्विवेदी,शिव नारायण प्रजापति,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,आर0एन0शुक्ला, पवनदीप निषाद,देवेन्द्र चतुर्वेदी,ईशा रजा मंसूरी,सर्वेश शर्मा,अनिल बाजपेई,अनुराग पंडित,मनोज पाण्डेय,सोनू बाबा,विवेक निगम,महेन्द्र निगम, संजू नगाइच,आरिफ रजा आदि मौजूद थे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें