सिकंदरा कानपुर देहात। राजपुर कस्बे के डाकघर में कार्यरत पोस्टमास्टर मोहन प्रसाद का 24 अप्रैल को तबादला हो गया है। उन्हें अकबरपुर पोस्ट ऑफिस में स्थानांतरित किया गया है, जहां वे 5 मई 2026 को कार्यभार ग्रहण करेंगे।
सोमवार को डाकघर के कर्मचारियों ने मोहन प्रसाद को फूलमाला पहनाकर और मोमेंटो देकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर उदासी साफ दिखाई दी।
मोहन प्रसाद 5 मई 2023 से लगातार राजपुर डाकघर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने डाकघर से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विदाई समारोह के दौरान मोहन प्रसाद ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि तीन साल कब गुजर गए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रीय जनता और कर्मचारियों के प्यार व स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर इंचार्ज पोस्टमास्टर नीरज पांडेय, पोस्टमास्टर पुष्पेंद्र सिंह, पैकर रीना, पोस्टमैन रामचंद्र, मोहित राठौर, आयुष भदौरिया, पवन शुक्ला, राजू पोरवाल, वीरेंद्र शर्मा, सोनम यादव, रितेश सचान, सुरेश सिंह, दीपू, अशोक तिवारी, मेंबर सिंह और बीनु दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।













