रसूलाबाद, कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र रसूलाबाद के अंतर्गत अंता गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंता गांव निवासी झल्लू बाजपेई (44), पुत्र वंश नारायण बाजपेई ने कथित रूप से घरेलू कलह के चलते हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे पर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












