सिकंदरा मे अवैध कब्जे की शिकायत पर एडीएम सख्त नगर पंचायत बाबू को फटकार एसडीएम के जांच के निर्देश

 

 

कानपुर देहात के सिकंदरा में तहसील समाधान दिवस के दौरान अवैध कब्जे की शिकायतों पर एडीएम फाइनेंस दुष्यंत कुमार मौर्य ने नाराजगी जताई उन्होंने बार बार शिकायत के बाबजूद कारवाई न होने पर नगर पंचायत के बाबू मनोज कुमार को कडी फटकार लगाई यह मामला नगर पंचायत सिकंदरा के मोहल्ला गांधीनगर से संबंधित हैं पीड़ित मोहम्मद रियाज ने एडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ले के आयुक्त कुरैशी नफीस कुरैशी और तौफीक ने सार्वजनिक इटरलाकिग मार्ग पर पक्की दीवाल बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है शिकायतकर्ता के अनुसार यह दीवार किसी पिलर या बीम के सीधे इटरलाकिग मार्ग पर खड़ी की गई है पिछले 10,, वषों से इस कब्जे के कारण रास्ता बेहद सकरा हो गया है जिससे मोहल्ले वासियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय में कई बार शिकायते की गई है हालांकि कर्मचारियों की कथित मिलीभगत या लापरवाही के कारण न तो दीवार हाटई गई है न ही कब्जा मुक्त कराया गया इस बार समाधान दिवस में शिकायत के बाबजूद फाइलों को दबा दिया गया मामले की गंभीरता और विभाग की शिथिलता पर एडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की उन्होंने नगर पंचायत के बाबू मनोज कुमार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित के मामलों में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी एडीएम ने अवैध निर्माण को हटाकर रास्ता साफ कराने के स्पष्ट आदेश दिए इसके अतिरिक्त एडीएम ने एसडीएम सिकंदरा को पुरे मामले की जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं प्रशासन की इस सख्ती के बाद इलाके में अवैध कब्जा कराने वालों और लापरवाही कर्मचारियों में हलचल है

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें