कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मंगलपुर थाना पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत आकाश सिंह उर्फ सद्दाम और वांछित अभियुक्ता निधि देवी को गिरफ्तार किया। वहीं बरौर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में सरवर नीर उर्फ साहब लाल को पकड़ा। शिवली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में आरोपी शिवम सविता उर्फ शंकर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
देवराहट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 48 किलो 470 ग्राम अवैध गांजा, एक ट्रक कंटेनर और मोबाइल फोन बरामद किए। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थानों में कुल 16 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान की कार्रवाई भी की।









