कानपुर देहात: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, चार पर मुकदमा दर्ज

रसूलाबाद कानपुर देहात। थाना रसूलाबाद के ग्राम एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि गत 18 अप्रैल को दिन में करीब 11 बजे जब घर के अन्य सदस्य खेतों पर काम करने गए थे, तब मैनपुरी जिले के थाना अलाऊ क्षेत्र के पतलोखर निवासी अमन पुत्र रामशरन उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब उन्होंने अमन के पिता रामशरन से फोन पर संपर्क किया तो उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर रसूलाबाद पुलिस ने अमन, उसके पिता रामशरन, बहन व बहनोई पर मामला दर्ज किया है । पुलिस टीम आरोपियों की तलाश और किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें