राजपुर में बिजली कटौती से लोग परेशान चेयरमैन अंशु त्रिपाठी ने ऊर्जा मंत्री से की शिकायत

 

राजपुर कानपुर देहात में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है जिससे स्थानीय लोग अघोषित कटौती से परेशान हैं इस समस्या को लेकर नगर पंचायत राजपुर अंशु त्रिपाठी ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की और उन्हें स्थिति से साफ कराया बिजली की लगातार कटौती नाराज़ ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अंशु त्रिपाठी के आवास पर पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अंशु त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ऊर्जा मंत्री को एक लिखित पत्र भेजा पत्र में उन्होंने ने बताया कि राजपुर में बिजली का गंभीर सकट है जहां दिन रात मिलाकर मुश्किल से 10 घंटे मिल पा रही है उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जर्जर तारों के कारण अक्सर बिजली गुल हो जाती है नए तार लागने और फीडर स्थापित करने का टेंडर चार साल पहले हो चुका है लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है लिखित शिकायत के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष अंशु त्रिपाठी ने व्यक्तिगत रूप से ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर राजपुर की बिजली समस्या पर चर्चा की इस पर ऊर्जा मंत्री ने पुखरायां के अधिशासी अभियंता xen को बिजली समस्या का समाधान करने और नियमानुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया चेयरमैन अंशु त्रिपाठी ने नगर पंचायत की जनता को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी और उनकी समस्याओं का प्रथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा वहीं अधिशासी अभियंता आलोक सिंह ने बताया कि बिजली घर से कटौती की जानकारी ली जाएगी और नगर पंचायत को निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति प्रदान की जाएगी

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा कानपुर देहात 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें