निजी अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप,परिजनों ने काटा हंगामा

 

रसूलाबाद कानपुर देहात। इलाज के दौरान लापरवाही बरतने में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि रसूलाबाद के हंस हॉस्पिटल में महिला के इलाज में लापरवाही बरती गई। जिसको लेकर परिजनों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। तीमारदारों और परिजनों के आक्रोश के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद रसूलाबाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हंस हॉस्पिटल को सील करवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा देवी 45 वर्ष पत्नी अशोक कुमार निवासी सुभाष नगर बीमार चल रही थी। कानपुर से इलाज कराने के बाद वह वापस घर आ गई थी। अचानक हालत बिगड़ी तो किसी के माध्यम से अशोक कुमार वाल्मीकि अपनी पत्नी सीमा को लेकर रसूलाबाद के विषधन मार्ग पर स्थित हंस हॉस्पिटल पहुंच गए। आरोप है कि अस्पताल संचालक ने महिला के ठीक होने की गारंटी ली लेकिन किसी तरह महिला की हालत बिगड़ती रही और परिजनों को सही से जानकारी नहीं दी गई। अचानक मौत हो जाने पर महिला के शव को ले जाने की बात कही तो परिजनों में आक्रोश उबल गया। महिला रसूलाबाद नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थी। बड़ी संख्या में नगर पंचायत के कर्मचारी भी अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और हंगामा नारेबाजी शुरू कर दी। बवाल बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। बावजूद इसके परिजन तुरंत महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गए, जहां डॉ. ब्रजेश कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हंगामे की सूचना मिलते ही रसूलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। काफी समझाने- बुझाने के बाद जब परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, तो चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता ने अस्पताल की जांच शुरू कर दी। उन्होंने हंस हॉस्पिटल को तत्काल सील करने के आदेश जारी कर दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद से पहुंचे डॉ.बृजेश कुमार व डॉक्टर सौरभ शाक्य ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सील किया। डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल को सील किया गया है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें