कानपुर देहात – जनपद कानपुर देहात के थाना बरौर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
29 अप्रैल 2026 को रामशंकर नाम के व्यक्ति ने थाना बरौर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी पति सरवर नीर उर्फ साहब लाल (उम्र करीब 29 वर्ष), निवासी ग्राम मदनपुर, को 1 मई 2026 को मदनपुर मोड़ के पास एक मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर दिया गया है।
इस गिरफ्तारी में थाना बरौर के प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार और कांस्टेबल हिमांशु यादव शामिल रहे।









