डेरापुर कानपुर देहात। नवागंतुक एसडीएम सर्वेश कुमार खंड विकास अधिकारी संजू सिंह ने कुढावल गौशाला का निरीक्षण कर साफ सफाई मवेशियों के रखरखाव समय से चारा पानी देने ताजा पानी पिलाने बीच-बीच में गायों को नहल वाने के साथ हरा चारा दाना चोकर भूसा की गुणवत्ता भी देखी वही गौ सेवा में लगे कर्मियो से किसी प्रकार की लापरवाही न होने की बात कही उन्होंने मौके पर 123 मवेशियों की संख्या गिनवाई रजिस्टर भी देखा और बिना टैग लगे पशुओं के बारे में भी पूछताछ की। इसी प्रकार नायब तहसीलदार डेरापुर जीतेंद्र द्विवेदी व खंड विकास अधिकारी आषुतोष झींझक ने गोशाला मुंडेरा का निरीक्षण कर बचीत जसू में 92 बनीपारा में 82 मवेशियों की गिनती कराई वहीं कुछ मवेशियों के टैग नहीं लगे थे उन्होंने केयरटेकर से टैग न लगे होने पर आपत्ति भी जताई उच्च अधिकारियों ने साफ सफाई भूसा चारा छाया और गर्मी से बचाने के लिए छाया में रखने व समय से गौ सेवा करने केयर को निर्देशित कर कहा गौ सेवा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए मालूम हो कि गौ सेवा समिति और बजरंग दल ने गत सप्ताह दौरा कर तहसीलों में गाय को राष्ट्र माता के रूप में माने जाने व उनकी सुरक्षा को लेकर कानपुर देहात की सभी 6 तहसीलों में ज्ञापन दिया था कि गोवंश की सुरक्षा व खानपान पर ध्यान न दिया गया तो हम लोग सरकार तक आवाज उठाकर उनकी सुरक्षा का हर संभव प्रयास करेंगे वैसे भी जिला ब्लॉक व तहसील स्तर के अधिकारी गौशालयों का निरीक्षण किया करते हैं पुनः गौशालाओं का अधिकारियों द्वारा व्यापक निरीक्षण शायद गौ सेवा में लगे लोगों के दिए गए ज्ञापन के अनुसार अधिकारियों ने दौर शुरू कर केयरटेकर और प्रधानों को गौ सेवा की लापरवाही न करने की चेतावनी दी है।









