कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में खेत में काम करते समय एक 50 वर्षीय किसान की तबीयत बिगड गई परिजन उन्हें इलाज के लिए राजपुर पीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया इस घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया मृतक की पहचान गोविंद सिंह के रूप में हुई हैं उनके भतीजे सीपू सिंह ने बताया कि गोविंद सिंह खेत पर काम कर रहे थे तभी अचानक उनकी हालत ख़राब हो गई आसपास के खेतों में काम कर रहे हैं किसानों ने इनकी सुचना परिजनों को दी गोविंद सिंह के बड़े भाई रूप सिंह उन्हें तुरंत राजपुर पीएचसी लेकर पहुंचे वहां ड्युटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ जीपी सिंह द्विवेदी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया किसान की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया और परिजन अस्पताल में बिखलने लगें ग्रामीण ने उन्हें सांत्वना दी सीपु सिंह ने यह भी बताया कि उनके चाचा गोविंद सिंह की कोई संतान नहीं थी उनकी पत्नी निर्मला भी काफी समय पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात









