कानपुर देहात पुलिस का एक्शन: विभिन्न थानों की कार्रवाई में कई वांछित व वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 30 अप्रैल 2026 को जनपद पुलिस ने विभिन्न थानों में व्यापक कार्रवाई की।
थाना रूरा पुलिस ने मारपीट और धमकी से जुड़े मामलों में वारंटी अभियुक्त रामबाबू (65) निवासी भंवरपुर और अरुण (44) निवासी अकबरपुर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना मूसानगर पुलिस ने गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त रोहित को गिरफ्तार किया।
थाना रसूलाबाद पुलिस ने शाहनवाज उर्फ जेके और सरताज को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की। थाना गजनेर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में हेमंत शुक्ला को अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा, जबकि अंकुर गुप्ता को 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थानों में कुल 19 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान की कार्रवाई भी की। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें