कानपुर देहात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 248 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।









