मूसानगर में झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, कान का बाला बरामद

कानपुर देहात – कानपुर देहात के मूसानगर थाना पुलिस ने झपटमारी की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से पीली धातु का कान का बाला और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

यह घटना 15 अप्रैल 2026 की है, जब खिरियनपुरवा–मूसानगर मार्ग पर एक वृद्ध महिला के कान से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने के बाले छीन लिए थे। इस दौरान महिला के कान में चोट भी आई थी।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 30 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रोहित (20 वर्ष), निवासी जिगनीपुरवा, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रोहित ने अपने साथी श्याम सिंह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

रोहित के पास से एक बाला (लगभग 1.5 ग्राम) और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उसने बताया कि घटना के बाद एक बाला उसके पास था, जिसे उसने डर के कारण बेचा नहीं।

पुलिस ने दूसरे आरोपी श्याम सिंह की तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें