कालपी जालौन – बीते दिन मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित की तहरीर पर कालपी पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ जुर्म धारा 115(2) 352 351(2) बीएनएस तहत मुकदमा कायम कर विवेचना ज्ञान भारती छौंक चौकी प्रभारी विपिन यादव को जांच सौंपी।
ग्राम शाहजहांपुर निवासी दयाशंकर पुत्र नत्थू सिंह ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि मेरे गांव के निवासी राजवीर सिंह पुत्र प्राग ने बुधवार को दोपहर अचानक गाली गलौज कर लाठी डंडों से बुरी तरह पीठ कर घटना को अंजाम दिया जिससे मेरे शरीर में चोटे आई हैं घटना में शोररगुल सुनकर पड़ोसी लोग आए उन्होंने हमलावर को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़ा हुआ घटना में परिजनों ने मुझे घायल अवस्था में उठाकर कोतवाली कालपी लाकर मौजूद प्रभारी निरीक्षक को आप बीती घटना को अवगत कराया उन्होंने तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण हेतु भेज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









