कानपुर देहात। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने थाना शिवली क्षेत्र के कस्बा मैथा में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया तथा स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही पुलिसकर्मियों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Author: Jansan Desh 24















