जनचौपाल में तीन दिन में समस्याओं के निस्तारण के निर्देश, अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

 

सड़क, नाली, बिजली, राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं आईं सामने; राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सुनीं ग्रामीणों की शिकायतें

कानपुर देहात। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शनिवार को अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनचौपालों में राज्यमंत्री एवं सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अकबरपुर मंडल के भुगनियांपुर और मिलकिनपुरवा शक्तिकेंद्र, रनिया मंडल के ग्राम गुजराई तथा रनिया नगर पंचायत के वीर सावरकर नगर कटका में आयोजित जनचौपालों में सड़क, नाली, बिजली, राजस्व और कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का तीन दिन के भीतर निस्तारण करने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अपने कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनचौपाल में ग्रामीणों और मातृशक्ति से सीधे संवाद करते हुए राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा के अनुरूप जनचौपाल के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। जनता की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का संकल्प है। जनसेवा और जनकल्याण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते हुए विकसित अकबरपुर रनिया के निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से विकास एवं जनकल्याण का नया अध्याय लिखा है। सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहे हैं। जनचौपाल जनता की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इस दौरान अंशु तिवारी, कृष्णा गौतम, आशीष दीक्षित, गुड्डू मिश्रा, संजय सिंह चंदेल, संजय पांडेय, श्यामू शुक्ला, अंकित परमार, महेश राजावत, कुसुमलता कटियार, रितेश गुप्ता, विनय नायक, राहुल तिवारी अनूप त्रिवेदी, सोनू मिश्रा, दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, हरिओम द्विवेदी, विजय द्विवेदी और निर्दोष शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें