कड़ी निगरानी में संपन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 47 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

 

राजपुर (कानपुर देहात)। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज, राजपुर केंद्र पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा के लिए कुल 246 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 199 ने परीक्षा दी, जबकि 47 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंचने लगे थे। सुबह 10 बजे से ही केंद्र के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

सुबह 11:15 बजे अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर नोडल सेंटर भेज दिया गया।

इस दौरान नवोदय विद्यालय के सीएलओ ब्रजभूषण पाठक मौजूद रहे। केंद्र प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी तरह नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें