कानपुर देहात – भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की जिला मासिक बैठक भाजपा जिला कार्यालय माती में संपन्न हुई जिसमें बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने की जबकि बैठक में जिला प्रभारी शिव महेश दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे और बैठक में जिला प्रभारी शिव महेश दुबे ने SIR (Special Intensive Revision) पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर नए मतदाताओं को जोड़ने एवं बोगस वोटों को हटाने का अभियान चलाया जाएगा इसके लिए 22 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए और बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा चारों विधानसभाओं के प्रभारी एवं विस्तारकों की घोषणा की गई जिसमें सिकंदरा विधानसभा प्रभारी रामलखन औदिच्य, रनिया विधानसभा प्रभारी कौशल किशोर द्विवेदी, भोगनीपुर विधानसभा प्रभारी महेंद्र पाठक, रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी वीरेश त्रिपाठी बनाए गए हैं वहीं विधानसभा विस्तारक के रूप में रनिया से मनीष दीक्षित, सिकंदरा से पंकज तिवारी, रसूलाबाद से अभिषेक आर्य, भोगनीपुर से अंकित यादव की प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषणा की गई है और इसके साथ ही बूथ, सेक्टर एवं मंडल स्तर पर मॉनिटरिंग टीम की भी घोषणा की गई है एवं विधानसभा की बैठकें 19 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।
* जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने बैठक में कहा कि विपक्षी पार्टियां SIR को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही हैं, इन पार्टियों ने भ्रम फैलाने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं होंगे, हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इनके कुचक्र को जनता के बीच में ले जाएंगे, उन्होंने कहा कि SIR कोई वोट काटने का अभियान नहीं है बल्कि यह मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और मजबूत बनाने का अभियान है, विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है क्योंकि उसे अपनी हार का डर सता रहा है, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर जनता को SIR की सही जानकारी दें, नए मतदाताओं का नाम जुड़वाएं और बोगस वोटों को हटवाने में सहयोग करें, उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करेगा तभी पार्टी और मजबूत होगी और आने वाले चुनाव में कानपुर देहात की चारों विधानसभाओं में भाजपा का कमल खिलेगा, बैठक में जिला प्रभारी ने भी सभी पदाधिकारियों से बूथ को मजबूत करने, नए मतदाताओं को जोड़ने और संगठन को और अधिक सक्रिय करने का आह्वान किया तथा बैठक में जिला महामंत्री बबलू शुक्ला जिला महामंत्री सत्यम सिंह चौहान सुमित दिवाकर केपी सिंह बबलू कटियार सौरभ मिश्रा अरविंद कठेरिया राकेश तिवारी योगेंद्र राजपूत सुरेश नायक विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे














