कोल्ड स्टोरेज से 30 नवम्बर तक निकासी कराने वाले किसान ही पायेगें भण्डार प्रभार योजना का लाभ

कानपुर देहात। जिला उद्यान अधिकारी डॉ बल्देव प्रसाद कानपुर देहात द्वारा बताया गया कि कोल्ड स्टोरेज से आलू निकासी की अवधि 30 नवम्बर 2026 तक निर्धारित है। शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 30 नवम्बर 2026 तक कोल्ड स्टोरेज से निकासी करने वाले किसानों को ही भण्डार प्रभार योजना का लाभ दिया जायेगा, ताकि निर्धारित अवधि में कोल्ड स्टोरेज की शत-प्रतिशत निकासी सुनिश्चित हो सके। तथा कोल्ड स्टोरेज मालिकों को आगामी सीजन में भण्डारण हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने का अवसर मिल सके।
अतः किसान भाइयों से अनुरोध है कि भण्डारण समय को दृष्टिगत रखते हुये अवशेष बचें आलू/आलू बीज का उठान निर्धारित समय पर कर के अधिकाधिक आवेदन www.potato.uphorticulture.in पोर्टल पर कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें