रूरा कानपुर देहात। उत्तर मध्य रेलवे के रूरा स्टेशन को जिला मुख्यालय स्टेशन का दर्जा दिलानेमेल गाडी फरक्का आनंद विहार अमृत भारत बनारस दिल्ली संगम डाउन जैसी एक दर्जन गाड़ियों के रूरा में ठहराव लोगों को निकलने के लिए अंडरपास पुल का शीघ्र निर्माण यात्रियों के लिए विश्रामगृह खोलना जीआरपी चौकी बनाने जैसे 10 सूत्री मांग पत्र को सहायक अभियंता मंडल कानपुर देवेंद्र प्रसाद को धरना दे रहे । जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान जिला प्रभारी शिव महेश शुक्ला के अलावा टाउन एरिया चेयर मैन राम जी गुप्ता अशोक मिश्र शयामू गुप्ता शैलेद्र सिंह राजावत अन्य लोगों के माध्यम से सौपा गया ।जिस पर स्वयं अभियंता ने मांग पत्र को उच्च अधिकारियों के सामने रखने व मांग पत्र में अंकित बिंदुओं के निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इसी आधार पर उक्त धरना समापन की घोषणा की वही संयोजक मोनू गुप्ता सभासद आशुतोष मिश्रा ने सभी के सहयोग पर धन्यवाद दिया।












