रूरा कानपुर देहात। लगभग 80% किसानों ने रवी फसल की बुवाई कर देने के बाद धान के खेतों की पलेवा लाही में पानी लगाने के साथ-साथ गेहूं की फसल के लिए भी पानी की अति आवश्यकता को लेकर जहां समाचार पत्रों तहसील दिवसों अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से खाद और पानी की मांग करते आ रहे किसानोंकी आवाज पर सांसद अकबरपुर भोले भैया ने मांग ने इटावा से आ रही राम गंगा नहर का रूरा मल्लाहन पुरवा तिगाई हसनापुर आदि का किसानों के साथ जगह-जगह दौरा किया। नहर व उससे जुड़े माइनरों की साफ सफाई न होने पानी पहुंचाने वाले कुलाबो की अव्यवस्था जगह-जगह सिल्ट और पत्थरों के पड़े होने टेल तक पानी न पहुचने आदि पर सिचाई विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताकर कहा समय से सुधार के साथ पानी दें । किसान का हित सर्वोच्च राष्ट्र हित है। मौके पर बृजेंद्र दुबेदी रबीन्द्र अवस्थी रजोल शुक्ल चेयरमैन रूरा रामजी गुप्ता दिनेश पालीवाल व स्थानीय किसान आदि रहे।












