कानपुर देहात। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 568 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चिन्हित किया।
कानपुर देहात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें और वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।













