भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को किया गया स्मरण, अर्पित की गई श्रद्धांजलि
जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत एवं अधिकारों के संरक्षण पर हुई चर्चा
कानपुर देहात। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम, रनिया, जनपद कानपुर देहात में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
इस अवसर पर जनजातीय समाज के गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन, संघर्ष, विचारों तथा राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन संघर्ष, आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक पहचान तथा जनजातीय समुदाय के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का संघर्ष, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत एवं उनकी विशिष्ट पहचान को संरक्षित रखने तथा समाज की मुख्यधारा में उनकी सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करने के महत्व पर भी विचार व्यक्त किए गए। साथ ही जनजातीय समुदाय के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में नीरज गौतम, उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, राजेंद्र सिंह, सचिव, शिवा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।












