कानपुर देहात में स्लिपर बसों की सघन चेकिंग, सुरक्षा मानकों की हुई जांच

कानपुर देहात। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानपुर देहात यातायात पुलिस ने स्लिपर बसों की सघन चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में चलाए गए इस अभियान के दौरान जनपद में संचालित और अन्य जनपदों से आने वाली स्लिपर बसों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान बसों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं उनकी स्थिति, उन्नत चालक सहायता प्रणाली (एडीएएस), चालक और परिचालक के ड्राइविंग लाइसेंस तथा चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। इसके अलावा आपातकालीन द्वार की उपलब्धता और उसकी कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। बसों में किसी संदिग्ध या ज्वलनशील वस्तु की मौजूदगी की भी जांच की गई।
यातायात पुलिस ने यात्रियों से आपातकालीन द्वार के संबंध में जानकारी ली और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया। जांच के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और बस यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्लिपर बसों एवं अन्य यात्री वाहनों की नियमित रूप से रात्रिकालीन चेकिंग जारी रहेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें