कालपी (जालौन)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से निर्धारित समय में पुलिस लाइन उरई उतरे पुलिस लाइन पर मौजूद उनके स्वागत के लिए पहले से भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव नगर पालिका परिषद जालौन अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र अग्रवाल आदि दर्जनों लोगों के साथ डिप्टी सीएम का माल्यार्पण कर स्वागत किया वही उपमुख्यमंत्री स्वागत पाकर गदगद हुए तथा विकास संबंध में जानकारी हासिल कर विकास हेतु चर्चा की तथा मौजूद लोगों के दुख दर्द को जाना तथा हौसला अफजाई किया स्वागत के समय मौजूद जिलाधिकारी समीर वर्मा पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत आदि अधिकारी एवं भाजपा नेता मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













