कालपी (जालौन)। चौकी प्रभारी तथा उप निरीक्षक अलग-अलग गस्त कर रहे थे उसी दौरान उपरोक्त चार लोगों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर उप निरीक्षक रामजीलाल पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने देवकली निवासी मुलायम सिंह पुत्र प्रताप सिंह मैनूपुर निवासी अरुण पुत्र रामगोपाल समेत दोनों लोग वाहन के लेनदेन पर गाली गलौज करके झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने दोनों गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम मंगरोल निवासी महेंद्र विश्वकर्मा पुत्र निर्गुण विश्वकर्मा अपने पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने उसको गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने सदर बाजार निवासी रोचक द्विवेदी पुत्र कमला शंकर पड़ोसी से झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उपरोक्त घटनाओं में चारों अभियुक्तों खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तो को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













