एसडीएम सीओ एवं मुसाफिर हाईवे के जाम में फसे

कालपी (जालौन)। हाईवे कर्मचारी की मनमानी से हाईवे में लगता है आय दिन जाम सड़क में मरम्तिकरण कार्य के लिए इनके पास निश्चित टाइम नहीं होता है यह अपनी मनमानी से मरमती कार्य जहां भी करते हैं वहां भी वेरीकेटिंग लगाना मुनासिब नहीं समझते हैं इसीलिए हाईवे के जाम में अधिकारी एवं मुसाफिर वाहनों में बैठकर सैकड़ो बाहन हाईवे जाम में फसकर बिलबिलाते हुए नजर आए हाईवे के जिम्मेदार लोग सड़क की मरम्तिकरण करने पर प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक को सूचना देना अनिवार्य होता है तभी हाईवे में कार्य करने में सहुलियत प्रदान होती है इसी प्रकार पुराने पुल के मरम्तिकरण में नियम अनुसार जिलाधिकारी को सूचना देकर एक तरफ हाईवे बंद कर कार्य किया गया था यदि उसमें जाम लगता था तो तत्काल पुलिस टीम स्वयं खड़े होकर जाम को हटवाती थी फिर भी हाईवे में मरम्तिकरण कार्य करने में अपनी मनमानी से करना मुनासिब समझते हैं यदि सूचना प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर प्रभारी निरीक्षक तक सूचना देकर अपने कार्य को करें तो जाम कभी नहीं लग सकता है बुधवार के दिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आगमन पर ड्यूटी में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल समेत दोनों अधिकारी अपनी ड्यूटी में उरई जा रहे थे तभी चौरासी गुम्मद हाईवे में सर्वाधिक जाम में फस गए जाम से नहीं निकल पाए उन्होंने तत्काल प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को जाम की जैसे ही सूचना दी उन्होंने तत्काल टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा उप निरीक्षक तथा लगभग एक दर्जन पुलिस बल साथ में भेज कर दुर्गा मंदिर चौराहा आलमपुर चौराहा आदि जगह हाईवे में लगकर बड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को धीरे-धीरे चला कर लगभग 1 घंटे में जाम खुलवाने में कामयाबी हासिल की वही जब जाम खुला तहसील कालपी के प्रशासनिक अधिकारी अपने वाहनों से उरई के लिए कूच कर गए तथा वाहनों में बैठे मुसाफिर लोग जाम से मुक्ति मिलते ही पुलिस टीम को धन्यवाद देकर अपनी अपनी जगह कूच कर गए।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें