मिशन शक्ति अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, ठगी से बचाव के बताए उपाय

कानपुर देहात। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रिजर्व पुलिस लाइन्स, कानपुर देहात में साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नागरिकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान की उपस्थिति रही। कार्यशाला में लोगों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से होने वाले खतरों के बारे में बताया गया।
नागरिकों को सलाह दी गई कि वे अपना ओटीपी, बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी और अन्य निजी विवरण किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सावधानी के साथ करें।
साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला के माध्यम से नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें